गणेशभक्तों की सेवा में मध्य रेल; अब कुल 296 स्पेशल ट्रेनें तैयार
गणपति महोत्सव 2025 को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस वर्ष भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुल 296 गणपति स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। हाल ही में रेलवे ने इनमें 44 नई विशेष ट्रेनें जोड़ने की घोषणा की है, जिससे अब पहले घोषित 250 स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, दिवा-चिपलुन-दिवा मेमू विशेष ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार करते हुए उन्हें 2 अतिरिक्त फेरों के साथ अब 40 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों तक पहुंचा दिया गया है। यह सभी सेवाएं भक्तों को महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में अपने गृहनगर तक आसानी से पहुंचने में मदद करेंगी।
एलटीटी-सावंतवाड़ी रोड द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (8 फेरे) :
रेलवे द्वारा जारी समयसारिणी के अनुसार, 01131 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से 28 अगस्त, 31 अगस्त, 4 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को सुबह 08:45 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वहीं, वापसी सेवा 01132 उसी तारीखों को रात 11:20 बजे सावंतवाड़ी से चलकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे LTT पहुंचेगी।
इन ट्रेनों में कुल 22 स्टॉपेज होंगे, जिनमें पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, चिपलून और कंकवली जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। कोच संरचना में 2 एसी-3 टियर, 12 स्लीपर, 6 सामान्य कोच और 2 गार्ड ब्रेक वैन होंगे।
दिवा-खेड़ मेमू विशेष ट्रेन (36 सेवाएं) :
गणेशोत्सव के दौरान लोकल यात्रियों के लिए 01133/01134 मेमू विशेष ट्रेनें 22 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक चलाई जाएंगी।
  • 01133 दिवा से दोपहर 1:40 बजे चलकर खेड़ शाम 8 बजे पहुंचेगी।
  • 01134 खेड़ से सुबह 8 बजे चलकर दिवा दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।
  • इन ट्रेनों के लिए कुल 24 स्टेशनों पर ठहराव रहेगा और इनका संचालन 8 डिब्बों वाली मेमू रेक से किया जाएगा।
दिवा-चिपलुन मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार :
ट्रेन संख्या 01155/01156 को अब दो अतिरिक्त फेरों के साथ 22 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिससे अब इस रूट पर कुल 40 मेमू स्पेशल सेवाएं होंगी।
बुकिंग और जानकारी :
  • Ganpati Special Train 01131 की बुकिंग 3 अगस्त 2025 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
  • अनारक्षित कोच की बुकिंग UTS मोबाइल ऐप या काउंटर से की जा सकती है।
  • सभी विशेष ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी, ठहराव और जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट या NTES मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
Ganpati Special Trains 2025 रेलवे की ओर से एक बड़ा लॉजिस्टिक ऑपरेशन है, जो लाखों यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भक्तों के लिए यह गणेशोत्सव और भी यादगार होगा क्योंकि रेलवे ने श्रद्धा और सेवा दोनों को साथ जोड़ा है।
Editorial

Editorial

Next Story