✕
रामायण यात्रा का आगाज़; राम से जुड़े स्थलोंका दिव्य अनुभव
By EditorialPublished on
भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे का उपक्रम IRCTC 25 जुलाई से 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन शुरू करने जा रहा है। 17 दिन की इस विशेष यात्रा में श्रद्धालुओं को अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक भगवान राम के जीवन से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है बल्कि श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखती है।

x

रामभक्तों के लिए भारतीय रेलवे एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 25 जुलाई 2025 से ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन का संचालन करने जा रहा है, जिसमें तीर्थयात्रियों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी और देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थ रामेश्वरम तक जाएगी। यात्रा की कुल अवधि 16 रातें और 17 दिन होगी।
किन-किन स्थलों के होंगे दर्शन ?
रामायण यात्रा के तहत यात्रियों को अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
- अयोध्या में: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
- जनकपुर (नेपाल) में: राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम, परशुराम कुंड।
- सीतामढ़ी में: जानकी मंदिर, पुनौरा धाम।
- बक्सर में: राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
- वाराणसी में: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
- प्रयागराज में: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
- चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम में भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन होंगे।
यात्रा का पहला पड़ाव - अयोध्या :
यात्रा का आरंभ अयोध्या से होगा, जहां यात्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के साथ-साथ हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी का भी आनंद ले सकेंगे। इसके बाद यात्रियों को नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर होते हुए वाराणसी और आगे प्रयागराज ले जाया जाएगा।
खासियतें क्या हैं ?
ट्रेन में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पूरी यात्रा को सुविधाजनक और धार्मिक अनुभव से भरपूर बनाने के लिए IRCTC ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा से बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
रामायण यात्रा का महत्व :
यह यात्रा उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर है जो श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं लेकिन अलग-अलग राज्यों और नेपाल जाकर यात्रा करना उनके लिए संभव नहीं है। इस ट्रेन यात्रा के जरिए एक साथ कई पवित्र स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे।
Next Story
Related News
X

