✕
Meesho IPO का बड़ा खुलासा; गुप्त फाइलिंग से बाजार में हलचल
By EditorialPublished on
ई-कॉमर्स सेक्टर की बड़ी कंपनी Meesho अब शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि Meesho के इस कदम से निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिल सकता है और भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।

x
Meesho की गुप्त फाइलिंग; शेयर बाजार में हलचल
ई-कॉमर्स जगत की जानी-मानी कंपनी Meesho अब शेयर बाजार में कदम रखने को तैयार है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Meesho ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास गोपनीय तरीके से अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। कंपनी सितंबर या अक्टूबर 2025 तक IPO लॉन्च कर सकती है।
IPO से कितनी फंडिंग का है लक्ष्य ?
Meesho का लक्ष्य इस IPO के जरिए करीब 8,500 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें से करीब 4,250 करोड़ रुपये फ्रेश इक्विटी शेयरों के रूप में और बाकी रकम ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जाएगी। OFS के तहत कंपनी के मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
अमेरिका से भारत शिफ्ट हुआ हेडक्वॉर्टर :
Meesho ने हाल ही में अपना हेडक्वॉर्टर अमेरिका के डेलावेयर से भारत में शिफ्ट कर लिया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने इस बदलाव को मंजूरी दी थी। भारत में लिस्टिंग के लिए यह बदलाव जरूरी था। इससे पहले कंपनी का रजिस्ट्रेशन अमेरिका में Meesho Inc के नाम से था, जिसे अब भारतीय यूनिट के साथ मर्ज कर दिया गया है।
IPO के लिए किसने दी सलाह ?
Meesho ने IPO के लिए मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा कैपिटल और सिटी को मुख्य सलाहकार के रूप में चुना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी मॉर्गन भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
कहां खर्च होगी IPO से मिलने वाली रकम ?
Meesho अपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने, बैकएंड सिस्टम अपग्रेड करने और छोटे शहरों व गांवों में सेलर नेटवर्क को विस्तार देने के लिए करेगी। कंपनी का फोकस उन बाजारों पर है जहां ई-कॉमर्स की पहुंच अभी भी सीमित है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
Meesho का अगला कदम ?
कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है। बाजार विशेषज्ञ मान रहे हैं कि Meesho का यह IPO भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा और अहम कदम साबित हो सकता है।
सूचना : (शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। Meesho के IPO से जुड़ी जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से दी गई है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और खुद भी कंपनी की वित्तीय स्थिति, बाजार जोखिम और सेबी के दस्तावेजों का अध्ययन करें। किसी भी तरह का निवेश आपकी अपनी समझ और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार ही करें।)

Editorial
Next Story
Related News
X
