✕
एयरपोर्ट पर बदलाव;अडानी ग्रुप की यात्रियों को शानदार सुविधा
By EditorialPublished on
हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है, जिससे अब हवाई यात्रा और भी आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी। कंपनी ने एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार करते हुए यात्रियों के अनुभव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का दावा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

x

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अडानी ग्रुप ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री पाने के लिए किसी थर्ड पार्टी, कार्ड या खास स्टेटस की जरूरत नहीं होगी। अडानी एयरपोर्ट्स ने अपने इन-हाउस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए यात्रियों को डायरेक्ट लाउंज एक्सेस देने की सुविधा शुरू कर दी है।
CEO अरुण बंसल ने किया ऐलान :
अडानी एयरपोर्ट्स के CEO अरुण बंसल ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि देशभर के यात्री अब अन्य लाउंज ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप के तहत अडानी के प्लेटफॉर्म से सीधे लाउंज तक पहुंच सकेंगे। इसका मतलब है कि अब किसी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, प्रायोरिटी पास या फ्लाइट क्लास पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बंसल ने कहा, “हम यात्रियों को वर्ल्ड क्लास, स्मूथ एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, जिसमें कोई बिचौलिया न हो और ग्राहक को सीधी सुविधा मिले।”
कहां-कहां मिलेगा यह फायदा ?
अडानी ग्रुप इस समय मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का संचालन कर रहा है और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कर रहा है। इन एयरपोर्ट्स पर यह नई सुविधा उपलब्ध होगी।
कैसे कर सकते हैं लाउंज बुकिंग ?
- यात्रियों के लिए लाउंज बुकिंग के कई विकल्प होंगे:
- AdaniOne पोर्टल से ऑनलाइन बुकिंग
- एयरपोर्ट पर डायरेक्ट जाकर बुकिंग
- कुछ वेबसाइट जैसे BookFHR.com के माध्यम से बुकिंग
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
लाउंज में मिलेंगी ये सुविधाएं :
एयरपोर्ट लाउंज में यात्रियों को आरामदायक सोफा और चेयर, फ्री वाई-फाई, चार्जिंग स्टेशन, शॉवर फैसिलिटी, फ्री स्नैक्स और मील, बेवरेजेस और फ्लाइट स्टेटस ट्रैक करने के लिए स्क्रीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अगर फ्लाइट लेट हो जाती है, तो यात्री आराम से लाउंज में समय बिता सकते हैं।
हवाई यात्रा होगी पहले से ज्यादा आरामदायक :
अडानी ग्रुप का यह कदम हवाई यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी और सुविधा मिलेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
