✕
25% से ज्यादा गिरे TCS और ट्रेंट; निवेशकों में हड़कंप
By EditorialPublished on
टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) का शेयर कभी निवेशकों का पसंदीदा माना जाता था, क्योंकि माना जाता था कि यह पांच साल में पैसा दोगुना कर देता है। हालांकि, 2008 की आर्थिक मंदी के दौरान इस शेयर ने करीब 55% की गिरावट झेली थी। अब एक बार फिर टीसीएस के प्रदर्शन को लेकर बाजार में हलचल है।
_202507291700140434.jpg)
x
_202507291700140434.jpg)
टाटा ग्रुप की दो प्रतिष्ठित कंपनियों टीसीएस (TCS) और ट्रेंट (Trent) के शेयर 2025 में निफ्टी-50 पर निवेशकों को करारा झटका दे रहे हैं। इस साल दोनों शेयरों में 25% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर जहां आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस का शेयर 25% तक गिरा, वहीं रिटेल सेक्टर में मजबूत उपस्थिति रखने वाली ट्रेंट के शेयर लगभग 30% तक लुढ़क गए। ट्रेंट कंपनी जूडियो और वेस्टसाइड जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स का संचालन करती है।
गिरावट के पीछे कारण :
मौजूदा समय में आईटी सेक्टर कई चुनौतियों से जूझ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका में क्लाइंट्स द्वारा खर्चों में कटौती के चलते नई परियोजनाओं की कमी देखी जा रही है। इसका सीधा असर आईटी कंपनियों की आय और लाभ पर पड़ा है।
इसके अलावा, टीसीएस ने हाल ही में लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है। कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे भी उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर की रेटिंग घटा दी।
ब्रोकरेज फर्मों की रेटिंग और टारगेट प्राइस :
ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने टीसीएस का टारगेट प्राइस 3820 रुपये से घटाकर 3780 रुपये कर दिया है। उनका मानना है कि कंपनी की आय और मुनाफा दबाव में हैं और निकट भविष्य में सुधार की संभावना सीमित है। गोल्डमैन सैक्स ने भी टीसीएस की रेटिंग डाउनग्रेड की है।
हालांकि, टीसीएस प्रबंधन का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शन में सुधार होगा और दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है।
टीसीएस के पिछले प्रदर्शन की कहानी :
गौरतलब है कि 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान टीसीएस के शेयरों में 55% तक की गिरावट आई थी। बावजूद इसके, कंपनी के शेयरों के बारे में यह माना जाता है कि पांच वर्षों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर देते हैं। बीते सालों में टीसीएस ने निवेशकों को 800% तक का रिटर्न भी दिया है। लेकिन मौजूदा आर्थिक परिस्थितियां पूरे आईटी सेक्टर को प्रभावित कर रही हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ट्रेंट के शेयरों में भी भारी गिरावट :
रिटेल कंपनी ट्रेंट, जो टाटा ग्रुप का अहम हिस्सा है और वेस्टसाइड व जूडियो जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है, उसके शेयर भी लगभग 30% तक नीचे आ गए हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता मांग में उतार-चढ़ाव का असर इसके स्टॉक पर साफ देखा जा रहा है।
निवेशकों के लिए चेतावनी :
मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। यह गिरावट सेक्टर-विशेष चुनौतियों की वजह से आई है, और लंबे समय में स्थिरता लौटने की संभावना बनी हुई है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें।)

Editorial
Next Story
Related News
X
