बॉलीवुड के ‘बाबा’ की लव लाइफ के चौंकाने वाले राज़
बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी लव लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने 1980 के दशक में फिल्म "रॉकी" से डेब्यू किया था और जल्द ही इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सितारों में शामिल हो गए। उनके करियर जितना रोमांचक रहा, उनकी निजी ज़िंदगी भी उतनी ही दिलचस्प रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने 300 से ज्यादा महिलाओं को डेट किया, और उनकी लव स्टोरीज़ ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया।
टीना मुनीम संग पहला अफेयर :
संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी की शूटिंग के दौरान ही उनका नाम टीना मुनीम (अब टीना अंबानी) से जुड़ा। दोनों बचपन से दोस्त थे और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन टीना ने संजय की शराब पीने की आदतों के चलते रिश्ता तोड़ दिया।
माधुरी दीक्षित के साथ चर्चित रिश्ता :
1991 में आई फिल्म साजन के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच रोमांस शुरू हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद उनका रिश्ता टूट गया। यह रिश्ता आज भी उनकी लव लाइफ का सबसे चर्चित अध्याय माना जाता है।
रेखा संग गुप्त शादी की चर्चाए :
अभिनेत्री रेखा के साथ संजय दत्त का नाम भी खूब उछला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन संजय के पिता सुनील दत्त इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने जल्द ही बेटे की शादी ऋचा शर्मा से करवा दी।
नादिया दुर्रानी और लीजा रे संग रिश्ते :
संजय दत्त का नाम नादिया दुर्रानी और लीज़ा रे से भी जुड़ा। नादिया से उनका रिश्ता रिया पिल्लई से शादी से पहले चला, वहीं मुश्किल दौर में लीज़ा रे उनका सहारा बनीं, हालांकि यह रिश्ता कुछ महीनों से ज्यादा नहीं टिक सका।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
तीन शादियों की कहानी :
संजय दत्त की पहली शादी 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई। उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त न्यूयॉर्क में रहती हैं। कैंसर से पीड़ित ऋचा का 1996 में निधन हो गया।
दूसरी शादी 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से हुई, लेकिन 10 साल बाद 2008 में दोनों का तलाक हो गया। रिया से अलगाव के बाद भी संजय ने उन्हें बांद्रा में दो फ्लैट और अपनी दो कंपनियों के शेयर एलिमनी में दिए।
2008 में, संजय दत्त ने मान्यता दत्त (असल नाम दिलनवाज़ शेख) से शादी की। इस जोड़े के जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा हैं और आज वे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
308 अफेयर्स का खुलासा :
2018 में रिलीज़ हुई उनकी बायोपिक "संजू" में खुलासा हुआ था कि संजय दत्त के 308 अफेयर्स रहे हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि एक टीवी शो में भी की थी।
Editorial

Editorial

Next Story