silver .jpg
मुंबई। लगभग 72 लाख रुपये के चांदी के आभूषणों की ठगी कर एक जूलरी व्यापारी को फंसाने के मामले में विक्रम एन. सोलंकी नामक जूलरी कारोबारी के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता 45 वर्षीय व्यवसायी भायखला इलाके में रहते हैं। उनका धनजी स्ट्रीट क्षेत्र में एक जूलरी का दुकान है। विक्रम सोलंकी उनके परिचित जूलरी व्यापारी हैं, जिनसे उनका कई बार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री का लेनदेन हुआ था।
नवंबर 2020 से जुलाई 2022 के बीच उन्होंने विक्रम सोलंकी को कुल 90 किलो 946 ग्राम वजन के विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण बिक्री के लिए दिए थे। आभूषणों की बिक्री के बाद भुगतान देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय में न तो आभूषण वापस किए गए और न ही उसका भुगतान किया गया। ठगी का आभास होने पर शिकायतकर्ता ने संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story