तेरापंथ भवन ठाणे में मुनि अनंत कुमार के सानिध्य में दंपत्ति आराधना अनुष्ठान का आयोजन हुआ। उन्होंने विविध मंत्र एवं मुद्राओं के माध्यम से अनुष्ठान करवाया।
x
मुंबई। तेरापंथ भवन ठाणे में मुनि अनंत कुमार के सानिध्य में दंपत्ति आराधना अनुष्ठान का आयोजन हुआ। उन्होंने विविध मंत्र एवं मुद्राओं के माध्यम से अनुष्ठान करवाया। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान के पीछे मुख्य चार उद्देश्य हैं। वास्तव में देखें तो सबसे आवश्यक है पारिवारिक शांति। जिस परिवार में शांति होती है उस परिवार में तनाव दूर रहता है, बच्चों में अच्छे संस्कार पनपते हैं, शारीरिक रोगों से व्यक्ति बच सकता है, सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करता है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी उत्थान करता है और जहां पर पारिवारिक अशांति है वहां पर लक्ष्मी भी अपना निवास करना पसंद नहीं करती। इसलिए हर परिवार में शांति सौहार्द बना रहे इस तरफ हर दंपत्ति को विशेष ध्यान देना है। कार्यक्रम सफल बनाने सभी संघीय संस्थाएं सक्रिय रहीं।