लखनऊ में पोस्टरों से घिरे अखिलेश; बीजेपी विधायक का पलटवार
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है। विवादित बयान को लेकर भाजपा ने अखिलेश यादव पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में पोस्टर लगाए हैं, जिससे सियासी तापमान और बढ़ गया है।
लखनऊ में BJP का पोस्टर वार :
भाजपा के प्रदेश महासचिव और एमएलसी सुभाष यदुवंश द्वारा लगाए गए पोस्टर में सवाल किया गया है: “पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे?” पोस्टर में एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी ओर मौलाना साजिद रशीदी की तस्वीरें हैं। ऊपर विवादित बयान भी लिखा गया है। भाजपा का कहना है कि अखिलेश यादव का इस मुद्दे पर मौन “महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है”।
क्या था मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान ?
हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में पहनावे को लेकर कथित अनुचित टिप्पणी की थी। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और व्यापक आलोचना का शिकार हुआ। इसके बाद रविवार शाम मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
कानूनी कार्रवाई :
लखनऊ के विभूति खंड थाने में प्रवेश यादव नामक व्यक्ति की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ:
  • धारा 79: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से बोले गए शब्द
  • धारा 196: धर्म या जाति के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता बढ़ाना
  • धारा 197: राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप या दावे
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रशीदी का बयान “राष्ट्र-विरोधी मानसिकता” को दर्शाता है और उनका संबंध उन समूहों से हो सकता है जो भारत में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
सपा की प्रतिक्रिया :
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने रशीदी को “भाजपा प्रायोजित व्यक्ति” करार देते हुए कहा कि ऐसे बयान जानबूझकर राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोमती नगर थाने में मौलाना के खिलाफ तहरीर दी गई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
BJP और मंत्री बेबी रानी मौर्य का हमला :
भाजपा लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डिंपल यादव पर हुई टिप्पणी पर अखिलेश की चुप्पी को “निंदनीय और शर्मनाक” बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक महिला सांसद की गरिमा पर नहीं, बल्कि भारतीय महिला और उसकी संस्कृति पर हमला है।”
राजनीतिक माहौल में तनाव :
मौलाना साजिद रशीदी के बयान ने “Maulana Sajid Rashidi Controversy” को लेकर राजनीतिक घमासान तेज कर दिया है। भाजपा इसे महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बता रही है, जबकि सपा का कहना है कि यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story