Patanjali Yogpeeth
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। पतंजलि वेलनेस द्वारा आयोजित इस जनसेवा शिविर में 250 से अधिक दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर और बैसाखी जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए।
शिविर के दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव और संयुक्त महासचिव आचार्य बालकृष्ण उपस्थित रहे और लाभार्थियों को उपकरण वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वामी रामदेव ने कहा कि ये दिव्यांग नहीं बल्कि दिव्य आत्माएं हैं जिन्हें सहानुभूति नहीं सशक्तिकरण की आवश्यकता है।
Yogpeeth.jpg
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि का उद्देश्य केवल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य प्रदान करना ही नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है, यही हमारी राष्ट्र सेवा है। शिविर की सफलता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि आगे हर तीन से चार महीने के अंतराल पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Yogpeeth (1).jpg
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उद्धार सेवा समिति, अनुभवी चिकित्सकों और दक्ष तकनीशियनों के सहयोग से संपन्न इस शिविर में उपकरण वितरण के साथ-साथ नाप-जोख, फिटिंग, फिजियोथेरेपी और परामर्श की उचित व्यवस्था भी की गई थी। यह आयोजन न केवल शारीरिक सहायता का माध्यम बना बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

Yogpeeth (2).jpg
Editorial

Editorial

Next Story