✕
डेढ़ करोड़ के सोने की ठगी कर कारीगर फरार
By EditorialPublished on
लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के शुद्ध सोने की ठगी कर एक कारीगर के फरार होने की घटना कालबादेवी क्षेत्र में सामने आई है। इस मामले में गोविंद सोनी नामक कारीगर के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

x

मुंबई। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के शुद्ध सोने की ठगी कर एक कारीगर के फरार होने की घटना कालबादेवी क्षेत्र में सामने आई है। इस मामले में गोविंद सोनी नामक कारीगर के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि सोने के आभूषण बनाने के लिए गोविंद को शुद्ध सोना दिया गया था, लेकिन आभूषण बनाकर न लौटाते हुए वह सोना लेकर फरार हो गया। इस मामले में शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी सायन क्षेत्र में रहते हैं और उनका कालबादेवी क्षेत्र में आभूषण बिक्री का कारोबार है। कालबादेवी में उनके मालिकाना हक की एक दुकान है। अप्रैल महीने में उन्होंने अपने कारीगर गोविंद सोनी को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के 2720 ग्राम वजनी शुद्ध सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आम तौर पर वह कारीगर डेढ़ से दो महीने में आभूषण बनाकर देता था, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी उसने आभूषण बनाकर नहीं दिए।
जब उन्होंने गोविंद से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गोविंद ने आभूषण न बनाकर शुद्ध सोना लेकर ठगी की है। इसके बाद शिकायतकर्ता कारोबारी ने एल.टी. मार्ग पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और गोविंद सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद पुलिस ने गोविंद के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
