✕
पैसे दोगुने करने के बहाने 20 लाख की ठगी, नकली बाबा और साथी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सीबीडी बेलापुर पुलिस ने मीरा रोड के एक वकील से काले जादू की पूजा के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर रु.20 लाख की ठगी करने के आरोप में एक नकली बाबा और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

x

नवी मुंबई। सीबीडी बेलापुर पुलिस ने मीरा रोड के एक वकील से काले जादू की पूजा के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर रु.20 लाख की ठगी करने के आरोप में एक नकली बाबा और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित धर्मवीर त्रिपाठी (उम्र 42 वर्ष) की एक साल पहले आरोपी से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वे धीरे-धीरे उसकी तथाकथित तांत्रिक शक्तियों पर विश्वास करने लगे।
आरोपी सचिन शर्मा उर्फ प्रेमसिंह साधु महाराज (35) और जयदीप पामेचा (25) को पनवेल के करंजडे इलाके से 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से रु.19 लाख नकद बरामद किए हैं।
यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 127(2) तथा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन आणि ब्लॅक मॅजिक अधिनियम, 2013 की धारा 3(2) के तहत दर्ज किया गया है।
केस प्रोफाइल--- सचिन शर्मा उर्फ प्रेमसिंह साधु पहले लेबर कॉन्ट्रैक्टर था।
--- उसका साथी जयदीप पामेचा ड्राइवर है।
---- चोरी के पैसे ले जाने में पामेचा ने मदद की थी।
Next Story
Related News
X

