_Ladki Behan Yojana.jpg
मुंबई। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में एक बड़े घोटाले की जानकारी सामने आ रही है। पता चला है कि 14000 पुरुष भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। राज्य के राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि इस योजना में यदि पुरुषों ने गलत तरीके से कोई लाभ लिया है, तो न सिर्फ उनसे पैसे वापस लिए जाएंगे, बल्कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डाटा की जांच में यह बात सामने आई है कि 21 से 65 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाड़की बहिन योजना में 14,298 पुरुष भी लाभार्थी हैं।
पिछले वर्ष अगस्त में शुरू की गई इस योजना पर सरकार 42,000 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जिसमें 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए आनलाइन उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
Next Story