डायरेक्टर ने की 'ऐसी हरकत' कि फिल्म के प्रीमियर पर ही एक्ट्रेस ने की चप्पल से पिटाई...
बॉलीवुड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने सबके सामने हंगामा कर दिया। मामला तब गरमा गया जब रुचि ने फिल्म 'So Long Valley' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण सिंह चौहान को सरेआम चप्पल से पीट दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
_202507261842595261.jpg)
_202507261842595261.jpg)
मुंबई: बॉलीवुड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने सबके सामने हंगामा कर दिया। मामला तब गरमा गया जब रुचि ने फिल्म 'So Long Valley' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण सिंह चौहान को सरेआम चप्पल से पीट दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है मामला?
रुचि गुज्जर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज कराई है। यह मामला एक हिंदी टेलीविजन सीरियल के को-प्रोडक्शन से जुड़ा हुआ है, जिसमें लगभग 24 लाख रुपये की फाइनेंशियल हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।
पैसे ट्रांसफर का पूरा विवरण
रुचि गुज्जर का आरोप है कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के माध्यम से करण सिंह चौहान की कंपनी और अन्य संबंधित अकाउंट्स में कई किश्तों में 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। यह रकम को-प्रोडक्शन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए दी गई थी, लेकिन उन्हें न तो प्रॉजेक्ट में उचित श्रेय मिला और न ही रकम वापस की गई।
हंगामे का वीडियो वायरल
फिल्म के प्रीमियर इवेंट के दौरान जब करण सिंह चौहान मंच पर मौजूद थे, तभी रुचि गुज्जर ने अचानक उन पर चप्पल चला दी और मंच पर हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्से में उन्होंने कई तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि करण ने उनके साथ विश्वासघात किया है और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली है। इस दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
पुलिस जांच में जुटी
ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में फंड ट्रांसफर हुआ था और दोनों पक्षों के बीच क्या लिखित समझौता या करार हुआ था।
करण सिंह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई
इस पूरे विवाद के बाद करण सिंह चौहान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनकी टीम से भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
बॉलीवुड में नहीं थम रहे विवाद
यह घटना एक बार फिर से बॉलीवुड में पारदर्शिता की कमी, वित्तीय धोखाधड़ी और कलाकारों के शोषण जैसे मुद्दों को उजागर करती है। सोशल मीडिया पर लोग रुचि गुज्जर के इस साहसिक कदम को समर्थन भी दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हिंसा को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई बार गंभीर वित्तीय और नैतिक विवाद छिपे होते हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या रुचि को इंसाफ मिलेगा।

