✕
‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल नहीं; अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
By EditorialPublished on 26 July 2025 5:30 AM IST
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पिछले दिनों परेश रावल के बाहर होने और फिर वापसी की खबरों ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया था। कई लोगों ने इसे महज पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। अब अक्षय कुमार ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि असल में पर्दे के पीछे क्या हुआ था।

x

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी में परेश रावल के बाहर होने की खबर ने दर्शकों को निराश कर दिया था, हालांकि बाद में उनकी फिल्म में वापसी की पुष्टि हुई। इस उतार-चढ़ाव को कई फैंस ने महज पब्लिसिटी स्टंट बताया, लेकिन अब अक्षय कुमार ने इस पूरे हेरा फेरी 3 विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है और असली वजह बताई है।
अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा :
अक्षय कुमार ने साफ किया कि परेश रावल के फिल्म से बाहर होने की खबरें पब्लिसिटी स्टंट नहीं थीं। उन्होंने कहा, “नहीं, ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। मामला लीगल हो गया था, इसलिए जब कानूनी चीजें शामिल होती हैं, तो हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते। ये एक असली चीज है। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। बहुत जल्द किसी तरह की अनाउंसमेंट हो सकती है। हां, कुछ उतार-चढ़ाव आए थे, लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है और हम फिर से साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।”
क्या था विवाद ?
परेश रावल ने कुछ समय पहले खुद ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की पुष्टि की थी। फिल्म अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, और इसी दौरान अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का केस दर्ज कराया था। इस कानूनी विवाद के चलते दोनों के बीच मतभेद की खबरें तेजी से फैलने लगीं।
बाद में हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की कि वे फिर से ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा तो होना ही था, लेकिन हमें कुछ चीजों को ठीक करना था। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील – ये सभी न सिर्फ क्रिएटिव सोच वाले लोग हैं, बल्कि पुराने दोस्त भी हैं।”
परेश रावल की वापसी से फैंस में उत्साह :
परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी की खबर से फ्रेंचाइजी के फैंस में नई ऊर्जा देखने को मिली है। बाबूराव के बिना इस फिल्म की कल्पना करना मुश्किल था, और उनकी वापसी ने दर्शकों की उम्मीदों को फिर से बढ़ा दिया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फिल्म को लेकर आगे की योजनाएं :
अक्षय कुमार ने संकेत दिया है कि ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़ी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम एकजुट है और कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हेरा फेरी 3 विवाद आखिरकार सुलझ चुका है। परेश रावल की वापसी और अक्षय कुमार के बयान ने फैंस को राहत दी है। अब सभी की निगाहें इस फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट पर टिकी हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
