Oath taking.jpg
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा विरार का शपथ समारोह भायंदर में शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय के सानिध्य में रखा गया। विरार की निवर्तमान अध्यक्ष किरनप्रभा हिंगड ने स्वागत किया। साध्वी विद्यावती ने कहा कि पद एक व्यवस्था है, जिम्मेदारी है, उसे सहजता और जागरूकता से गति दें। सभी को साथ लेकर मंडल का विकास करें। साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी ऋजूयशा ने अपना आध्यात्मिक विकास कैसे करें, उसकी प्रेरणा दी। तीनों क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष को शपथ दिलाई। उसके पश्चात नए अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। वसई मंत्री प्रमिला डांगी, विरार अध्यक्ष डिंपल परमार, मंत्री माधुरी धोका, नालासोपारा अध्यक्ष सीमा कोठारी ने विचार रखे। नालासोपारा कन्या मंडल ने भी पद की शपथ ली।
वसई अध्यक्ष रेणु गुंदेचा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष करुणा कोठारी व किरण सोलंकी, मंत्री प्रमिला डांगी, सहमंत्री यशोदा सामोता व वनिता बोहरा, कोषाध्यक्ष मोनिका संचेती,प्रचार मंत्री सुनीता हिरण, संगठन मंत्री भावना चौहान, संरक्षक कमलादेवी हिरण रतनदेवी कोठारी व देवी कोठारी, परामर्शक आशा गुंदेचा चंदा गोखरू व मंजू संचेती को चुना गया। आभार ज्ञापन नालासोपारा की निवर्तमान अध्यक्ष मानसी मेहता ने किया। संचालन आशा गुंदेचा ने किया।

Next Story