✕
कर्मचारियों के वेतन लाभ बढ़ाने के लिए रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला और एस बीआई के बीच समझौता
By EditorialPublished on
रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला और भारतीय स्टेट बैंक (एस बी आई) ने आज कर्मचारियों के वेतन लाभ बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए ।

x

कपूरथला। रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला और भारतीय स्टेट बैंक (एस बी आई) ने आज कर्मचारियों के वेतन लाभ बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए । इसका उद्देश्य एस बी आई में अपने वेतन खाते संचालित करने वाले आर सी एफ कर्मचारियों को उन्नत वेतन पैकेज लाभ प्रदान करने के लिए सुविधाओं में वृद्धि करना है। इसके लिए बैंक अपनी किसी भी शाखा के माध्यम से वेतन पाने वाले आर सी एफ कर्मचारियों को सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने का दायित्व लेता है। इसके लिए सभी आर सी एफ कर्मचारियों को अपने खातों का बैंकों में सत्यापन करवा के उन्हें रेलवे सैलरी पैकेज में परिवर्तित करवाना होगा ।
एम ओ यू पर हस्ताक्षर करने समय रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला के महाप्रबंधक एस एस मिश्र , प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी भूपेश्वर अत्री , बम शंकर मिश्रा उप महा प्रबंधक / एस बी आई , हेमंत सुलानिया उप मुख्य कार्मिक अधिकारी / आर सी एफ , श्री अभिनव गोयल , ब्रांच मैनेजर / एस बी आई आर सी एफ आदि उपस्थित थे ।
Next Story
Related News
X

