✕
चंडालिया वाशी युवक परिषद् अध्यक्ष
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद वाशी की वार्षिक साधारण सभा में ललित चंडालिया को अध्यक्ष चुना गया। विकास खिवेसरा ने नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की।

x

मुंबई।तेरापंथ युवक परिषद वाशी की वार्षिक साधारण सभा में ललित चंडालिया को अध्यक्ष चुना गया। विकास खिवेसरा ने नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा मंत्री पवन परमार ने किया। तेरापंथ सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद खाडेढ़ ने स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी संपतलाल बागरेचा थे। रंजीत खाटेड ने ललित चंडालिया का नाम प्रस्तावित किया। अनुमोदन जितेंद्र सिंघवी एवं कैलाश गुंदेचा ने किया। इस पर चंडालिया को अध्यक्ष घोषित किया गया, जिन्होंने हरीश गादिया को मंत्री नियुक्त किया। प्रोफेशनल अध्यक्ष दिलखुश मेहता, अर्जुन सोनी, रंजीत खाटेड, नीलेश कोठारी ने ने विचार रखे। संचालन नितेश बाफना ने किया। यह जानकारी विमल श्रीमाल ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
