✕
बिहार में हैवानियत: होमगार्ड भर्ती में शामिल युवती से गैंगरेप
By EditorialPublished on
गयाजी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होमगार्ड भर्ती दौड़ में शामिल होने आई महिला अभ्यर्थी के साथ एम्बुलेंस में गैंगरेप किया गया। पीड़िता को भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

x

बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई एक महिला अभ्यर्थी के साथ एम्बुलेंस में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और तकनीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है और गया गैंगरेप केस अब चर्चा का केंद्र बन गया है।
कैसे हुई वारदात ?
बीते गुरुवार को गयाजी के बीएमपी-3 ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही थी। दौड़ के दौरान 26 वर्षीय महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में एम्बुलेंस चालक और तकनीशियन ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। अस्पताल पहुंचने के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
एसएसपी आनंद कुमार ने क्या कहा ?
गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद केवल दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया। एसएसपी ने कहा, “इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई है। इस मामले में त्वरित जांच कराते हुए चार्जशीट जल्द दायर की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।”
एफआईआर दर्ज और साक्ष्य जुटाए गए :
पुलिस ने बोधगया थाना में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। एफएसएल टीम ने एम्बुलेंस से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के लिए घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पीड़िता का बयान :
इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एम्बुलेंस में 3 से 4 लोग मौजूद थे और बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।
गया गैंगरेप केस पर राज्य में बवाल :
इस घटना के बाद बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी दलों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। गया गैंगरेप केस ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता को न्याय कब तक मिलेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
