फैंस का इंतज़ार खत्म! यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘वॉर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने करिश्माई ‘कबीर’ अवतार में नज़र आएंगे, जबकि जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन और कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। रोमांचक स्टंट्स और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंसेज़ से भरा यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।


War 2 ट्रेलर धमाका: ऋतिक बनाम Jr NTR; एक्शन का तूफ़ान
फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म “वॉर 2” का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने पॉपुलर कैरेक्टर कबीर के रूप में लौट रहे हैं, जबकि तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार हिंदी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री ले रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज और आशुतोष राणा का इंटेंस किरदार दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
ट्रेलर के बड़े हाइलाइट्स :
1. ऋतिक-कियारा का रोमांटिक एंगल :
ट्रेलर का सबसे चर्चित पल वह है जब ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का किसिंग सीन दिखाया गया। इस सीन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। टीजर में कियारा का बिकिनी लुक पहले ही फैंस को इंप्रेस कर चुका था, और अब इस रोमांटिक एंगल ने फिल्म में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।
2. आशुतोष राणा का इंटेंस सीन :
फिल्म में आशुतोष राणा कर्नल लूथरा के किरदार में नजर आएंगे। एक इंटेंस सीन में उन्हें कुर्सी से बांधा गया है, और बातचीत के दौरान वे ऋतिक रोशन के चेहरे पर थूकते हैं। यह सीन दर्शकों में खलबली मचाने वाला साबित हुआ है।
3. प्लेन पर हाई-ऑक्टेन फाइट :
ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है, जो एक उड़ते हुए विमान के ऊपर फिल्माया गया है। इस सीक्वेंस को देखकर फैंस की सांसें थम गईं। इसे फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक माना जा रहा है।
4. टाइगर श्रॉफ का सरप्राइज कैमियो :
फिल्म में एक शॉट में ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ की तस्वीर के सामने खड़े दिखाया गया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वॉर 2 में टाइगर श्रॉफ के फ्लैशबैक सीन देखने को मिल सकते हैं। इससे सीरीज़ के पहले हिस्से के प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!

फिल्म की रिलीज़ और निर्देशन :
वॉर 2 को डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है, जो अपने ग्रैंड विज़ुअल्स और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ही वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं। वॉर 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है।
फैंस की प्रतिक्रिया :
ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग #War2Trailer ट्रेंड करने लगा। फैंस ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच ज़बरदस्त एक्शन सीन्स, कियारा के ग्लैमरस अंदाज़ और फिल्म के हाई-ऑक्टेन विज़ुअल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story