✕
मराठी के नाम पर फिर एक गरीब को पीटा
By EditorialPublished on
नांदेड जिले में मराठी भाषा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। यह मामला एक पब्लिक टॉयलेट से जुड़ा है, जहां भाषा को लेकर इतना हंगामा हुआ कि बात मारपीट और जबरन माफी तक पहुंच गई।

x

मुंबई। नांदेड जिले में मराठी भाषा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। यह मामला एक पब्लिक टॉयलेट से जुड़ा है, जहां भाषा को लेकर इतना हंगामा हुआ कि बात मारपीट और जबरन माफी तक पहुंच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना के अनुसार, एक युवक पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करने गया था। वहां मौजूद टॉयलेट ऑपरेटर ने उससे पांच रुपये शुल्क मांगा। यह मांग हिंदी भाषा में की गई। बस फिर क्या था, युवक ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि वह मराठी में बात करे क्योंकि महाराष्ट्र में मराठी ही राजभाषा है। ऑपरेटर ने जवाब दिया कि उसे मराठी भाषा नहीं आती। इस पर युवक ने गुस्से में आकर उसका वीडियो बना लिया और इसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को सौंप दिया। वीडियो देखने के बाद मनसे के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और टॉयलेट संचालक से बहस करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं ने ऑपरेटर के साथ मारपीट की और उससे कैमरे के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मराठी भाषा के नाम पर आप हिन्दू भाइयों पर हमला कर रहे हो? हर चुनाव में जनता ने आपको नकार दिया है और अब आप मराठी के नाम पर मारपीट कर रहे हो। महाराष्ट्र की धरती पर हर भाषा का सम्मान होता रहा है। जो पार्टी हिन्दुत्व की बात करती है, वही आज हिंदुओं को निशाना बना रही है। इस घटना ने एक बार फिर मराठी बनाम परप्रांतीय विवाद को हवा दी है। जहां एक ओर मनसे इसे मराठी अस्मिता की लड़ाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल के नेता इसे आगामी निकाय चुनाव को लेकर सियासी स्टंट बता रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
