Jewellery (1).jpg
मुंबई। निवेश के बहाने डोंबिवली के एक ज्वेलरी व्यापारी से चार लोगों की टोली ने करोड़ों की ठगी कर ली। चारों आरोपियों के नाम शुभज्योति रायचौधरी, शुभम चटर्जी, विकास साव और कल्पेश दलवी हैं। इन्होंने एक करोड़ रुपये के निवेश पर 54 लाख रुपये के मुनाफे का झांसा दिया था। उस पर विश्वास कर व्यापारी ने अपने परिचितों से पैसे लेकर इन्हें एक करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन तय अनुसार इन्होंने मूलधन और साथ में 54 लाख रुपये नहीं लौटाए। बहानेबाज़ी कर ये सभी एक करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे। जब यह ठगी का मामला सामने आया तो व्यापारी ने गोरेगांव पुलिस को सारी जानकारी दी और चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story