Gold (4).jpg
मुंबई।सोने के आभूषण बनाने के लिए दिए गए करीब 51 लाख रुपये के 550 ग्राम वज़नी शुद्ध सोने के बिस्किट लेकर तीन कारीगर फरार हो गए। एल. टी. मार्ग पुलिस स्टेशन में दो स्वतंत्र शिकायतें दर्ज कर ली गई है। पुलिस फर्जीवाड़े के आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, फरार कारीगरों के नाम – सुशांत मोहन भुक्ता, मोनीमोहन प्रमाणिक और किशोर दत्ता हैं। पहले मामले में शिकायतकर्ता 72 वर्षीय व्यक्ति हैं, जिनकी पुरानी हनुमान गली, पारिख इमारत में सोने के आभूषण तैयार करने का कारखाना है। उन्होंने सुशांत भुक्ता को कारीगर के रूप में काम पर रखा था। पिछले वर्ष अप्रैल महीने में उन्होंने सुशांत को 27 लाख के 300 ग्राम वज़नी शुद्ध सोने के बिस्किट आभूषण बनाने के लिए दिए थे। लेकिन आभूषण बनाने के बजाय सुशांत वह शुद्ध सोना लेकर फरार हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story