✕
DU एडमिशन शॉक: पॉपुलर कोर्स में अब भी खाली सीटें
By EditorialPublished on
दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में इस साल भी पॉपुलर कोर्स की सीटें खाली रह गई हैं। B.Com, B.Sc और BA जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए अब छात्रों को एक और मौका मिलेगा, क्योंकि दूसरा एडमिशन राउंड 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि इस राउंड में योग्य छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स में सीट पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

x

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए खुशखबरी है। जो छात्र पहले राउंड में सीट हासिल नहीं कर पाए थे, उन्हें अब दूसरा मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय के कई शीर्ष कॉलेजों में अभी भी B.Com (ऑनर्स), BA (ऑनर्स) और B.Sc (ऑनर्स) जैसे पॉपुलर कोर्स की सीटें खाली हैं। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2025 के तहत दूसरा एडमिशन राउंड 28 जुलाई से शुरू होगा।
दूसरे राउंड की प्रक्रिया :
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जाएगी। छात्र 28 जुलाई से 30 जुलाई तक अपनी आवंटित सीटों को ऑनलाइन स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद कॉलेज 31 जुलाई तक सभी आवेदनों की पुष्टि करेंगे और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस राउंड में योग्य छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन पाने का बड़ा अवसर मिल सकता है।
किन कॉलेजों में हैं खाली सीटें ?
- श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में B.Com (Hons) की 5 सीटें खाली हैं, जिनमें 4 अनारक्षित और 1 एससी कोटे की सीट है।
- लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) में भी B.Com (Hons) की सीटें उपलब्ध हैं।
- हिंदू कॉलेज में कुल 50 सीटें खाली हैं, जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश जैसे पॉपुलर विषय शामिल हैं।
- किरोड़ीमल कॉलेज (KMC) में 50 से अधिक सीटें खाली हैं, जिनमें फिजिक्स में 23, केमिस्ट्री में 12 और अन्य विषयों में भी सीटें हैं।
- मिरांडा हाउस में करीब 40 सीटें खाली हैं, जिनमें फिजिक्स में 14, बॉटनी में 10 और इंग्लिश में 3 सीटें शामिल हैं।
सीटें खाली क्यों रह गईं ?
पहले राउंड में करीब 44,000 छात्रों ने सीट अपग्रेड का विकल्प चुना, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। इस कारण दूसरे राउंड में छात्रों के पास ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे।
कट-ऑफ और CUET स्कोर :
इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहली बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर कट-ऑफ सार्वजनिक की है।
- हिंदू कॉलेज के BA (Hons) पॉलिटिकल साइंस के लिए सबसे अधिक न्यूनतम स्कोर 950.58 रहा।
- BA (Hons) हिस्ट्री – 936.18 (हिंदू कॉलेज)
- इंग्लिश (H) – 926.93 (सेंट स्टीफेंस)
- साइकोलॉजी (H) – 926.50 (LSR)
- पॉलिटिकल साइंस (H) – 925.98 (मिरांडा हाउस)
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
पहले राउंड में कितनों को मिला एडमिशन ?
पहले राउंड में कुल 62,565 छात्रों को सीटें अलॉट हुईं। इनमें 34,014 महिला, 28,551 पुरुष, 143 ट्रांसजेंडर और 949 सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स शामिल थे।
छात्रों के लिए नया मौका :
विश्वविद्यालय के अनुसार, यह राउंड उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है जो पहले राउंड में रह गए थे या अपनी पसंदीदा सीट अपग्रेड करना चाहते हैं। पॉपुलर कोर्स की सीटें खाली होने से एडमिशन की संभावना बढ़ गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
