गोल्ड मार्केट में हलचल; ₹1000 तक की गिरावट
लगातार एक हफ्ते तक तेजी दर्ज करने के बाद आज गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था, जो गुरुवार को 1,360 रुपये गिरकर 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।
गिरावट के पीछे वजह :
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में यह गिरावट वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के कारण आई है। अमेरिका की जापान समेत कई ट्रेडिंग पार्टनर्स के साथ ट्रेड डील पर सहमति बनने से सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में अपील कमजोर हुई है। साथ ही, भारत में पिछले हफ्ते से हुई लगातार बढ़ोतरी के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में दबाव बढ़ा।
24 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम :
गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,360 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,00,970 रुपये हो गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,250 रुपये गिरकर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी 1,020 रुपये की गिरावट के साथ 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
देशभर के प्रमुख शहरों में ताजा रेट :
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे : 24 कैरेट सोना ₹10,097 प्रति ग्राम
  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹10,112 प्रति ग्राम
  • वडोदरा और अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना ₹10,102 प्रति ग्राम
चांदी की कीमत में भी गिरावट :
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। दो दिन की तेजी के बाद 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,18,000 रुपये पर आ गई। वहीं 100 ग्राम चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 11,800 रुपये पर बिक रही है।
एक्सपर्ट्स की राय :
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि बाजार की नजरें अब अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर हैं। फेड से ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कारोबारी अक्टूबर के अंत तक संभावित दर कटौती को लेकर आशावादी हैं।
भी प्रातःकाल Telegram चै
नल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू बाजार में सोने की मांग कमजोर बनी हुई है। रिकॉर्ड हाई कीमतों ने रिटेल निवेशकों को निराश किया, जिससे डीलरों को सोने पर छूट बढ़ाकर 10 डॉलर प्रति औंस करनी पड़ी, जो पहले 8 डॉलर थी। इसके अलावा जून में सोने का आयात 40% घटकर 21 टन पर आ गया, जो दो साल में सबसे निचला स्तर है।
तकनीकी स्तर :
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने का सपोर्ट लेवल फिलहाल ₹98,915 पर है, जो ₹98,410 तक गिर सकता है। वहीं रजिस्टेंस लेवल ₹1,00,240 है, जिसे पार करने पर कीमतें फिर ₹1,01,060 के स्तर तक पहुंच सकती हैं। एक हफ्ते तक तेजी के बाद आई यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए राहतभरी है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और बाजार की दिशा आने वाले हफ्तों में फेडरल रिजर्व की नीति पर निर्भर करेगी।
Editorial

Editorial

Next Story