Fraud.jpg
मुंबई। तकरीबन साढ़े दस लाख रुपये के सोने के आभूषणों और हीरों को लेकर कारीगर फरार हो गया था। इस मामले में मालाड पुलिस ने शनिवार को आखिरकार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मक्सदुल हसन यासिर रहमान शेख उर्फ हसन बाबु है।
मालाड स्थित एक जूलरी शॉप में हसन बाबु विगत तीन वर्षों से काम कर रहा था और वह उनके लिए हीरे जड़े सोने के आभूषण बनाता था। पिछले वर्ष सितंबर महीने में उसने कुछ सोने की चोरी की थी। यह घटना संज्ञान में आते ही उन्होंने उससे पूछताछ की। उस समय उसने सोना वापस कर माफी मांगी, जिसके बाद उन्होंने उसे माफ कर दोबारा काम पर रख लिया। लेकिन अक्टूबर महीने में हसन बाबु ने जूलरी शॉप से सोने के आभूषण और हीरे, कुल मिलाकर लगभग साढ़े दस लाख रुपये की बड़ी चोरी कर ली और फरार हो गया। हसन बाबु के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज किया गया था।

Next Story