अहान पांडे और अनील पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। रिलीज़ के महज 6 दिन में फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए कई कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शानदार ओपनिंग के बाद ‘सैयारा’ लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है और हर दिन नए बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन छू रही है।


बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का तूफ़ान;  6 दिन, 8 रिकॉर्ड
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है। यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी की इस फिल्म ने सिर्फ़ छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वीकडेज़ में भी थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और सुबह से लेकर रात तक के सभी शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्मी पंडित भी ‘सैयारा’ की रफ्तार देखकर दंग हैं। रिलीज़ के छह दिनों के भीतर ही इसने आठ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
1. नए कलाकारों की सबसे बड़ी ओपनिंग :
भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी डेब्यू फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग की है। ‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को रिलीज़ होते ही पहले दिन ₹21.5 करोड़ की कमाई की, जिसने 2018 की ‘धड़क’ (₹8.76 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2. एडवांस बुकिंग में ऐतिहासिक आंकड़े :
रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने ₹9.39 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की। करीब 3.8 लाख टिकट बिके, जिनमें पीवीआर-आईनॉक्स में 1.05 लाख और सिनेपोली में 33,000 टिकट शामिल हैं। 2000 के बाद से किसी डेब्यू फिल्म के लिए यह सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग मानी जा रही है।
3. मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनिंग :
‘सैयारा’ ने निर्देशक मोहित सूरी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म ने अपने पहले दिन ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे ‘एक विलेन’ (₹16.70 करोड़), ‘मर्डर 2’ (₹6.95 करोड़) और ‘आशिकी 2’ (₹6.10 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।
4. पहले तीन दिनों में ही साल की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा :
सिर्फ तीन दिनों में ‘सैयारा’ ने ₹83.25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसने ‘स्काई फ़ोर्स’ (₹12.25 करोड़), ‘रेड 2’ (₹19.25 करोड़), ‘सितारे ज़मीन पर’ (₹10.7 करोड़) और ‘केसरी चैप्टर 2’ (₹7.75 करोड़) जैसी 2025 की कई बड़ी रिलीज़ को पीछे छोड़ दिया।
5. साल की टॉप 5 फिल्मों में शामिल :
छह दिनों के भीतर ‘सैयारा’ साल की टॉप 5 फिल्मों की सूची में जगह बना चुकी है और 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
6. कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा :
फिल्म ने छह दिनों में ही ‘स्काई फोर्स’ (₹134.93 करोड़), ‘सिकंदर’ (₹129.95 करोड़), ‘केसरी चैप्टर 2’ (₹94.48 करोड़), ‘जाट’ (₹90.34 करोड़), ‘भूल चूक माफ’ (₹74.81 करोड़) और ‘द डिप्लोमैट’ (₹40.73 करोड़) के लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन को पार कर लिया।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
7. वीकडेज़ में भी मजबूत पकड़ :
वीकडेज़ में भी ‘सैयारा’ का प्रदर्शन कमाल का रहा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने लगातार ₹20 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की, जो बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।
8. वीकडेज़ में सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म :
‘सैयारा’ वीकडेज़ में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की सूची में ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ‘सैयारा’ अगले कुछ दिनों में और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी। युवा दर्शकों से लेकर फैमिली ऑडियंस तक सभी को यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा खूब पसंद आ रही है।
Editorial

Editorial

Next Story