बीच आसमान में गायब हुआ रूसी प्लेन; 50 यात्रियों की जान गई
रूस में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा हुआ जब अंगारा एयरलाइंस का An-24 पैसेंजर विमान अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क खो बैठा और लापता हो गया। चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रही इस फ्लाइट में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। घंटों की सर्च ऑपरेशन के बाद अब विमान का मलबा बरामद हुआ है, जिससे इसकी क्रैश की पुष्टि हो गई।
कैसे हुआ हादसा ?
रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, विमान टिंडा हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। पहली कोशिश में लैंडिंग विफल रही और विमान ने दूसरी कोशिश के लिए हवा में चक्कर लगाया। इसी दौरान उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि खराब मौसम और सीमित दृश्यता के कारण पायलट को रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, संभव है कि पायलट की गलती ने इस हादसे को और गंभीर बना दिया।
करीब 50 साल पुराना विमान :
यह विमान लगभग 50 साल पुराना बताया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के अनुसार, यह An-24 विमान 1976 में बना था और लंबे समय से सर्विस में था। एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुराने विमान की टेक्निकल स्थिति भी हादसे में अहम भूमिका निभा सकती है।
खराब मौसम बना बाधा :
हादसे के वक्त टिंडा इलाके में मौसम खराब था और दृश्यता बेहद कम थी। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान पायलट को रनवे दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह धराशायी हो गया।
राहत एवं बचाव कार्य जारी :
रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर से विमान का पता लगाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान का आगे का हिस्सा जलता हुआ मिला। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। मलबे से कुछ शव बरामद किए गए हैं, हालांकि अभी तक कुल हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एयरपोर्ट अधिकारियों का बयान :
टिंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान गायब हुआ। जांच दल हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहा है। पायलट की गलती, खराब मौसम और विमान की तकनीकी खामियों को संभावित कारणों में शामिल किया गया है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
एविएशन सुरक्षा पर सवाल :
करीब आधी सदी पुराने इस विमान के क्रैश होने के बाद रूस में एविएशन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने पुराने विमानों को सेवा में बनाए रखना यात्रियों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
अंगारा एयरलाइंस की इस दुर्घटना ने दर्जनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए रूस की एविएशन अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों पर स्पष्टता आएगी।
Editorial

Editorial

Next Story