CM.jpg
मुंबई। जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है। शरद पवार ने सीएम फडणवीस की तारीफ की है। उनका कहना था कि वे अपनी छवी सीएम फडणवीस में देखते है। इस पर केसी त्यागी ने दावा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। एनसीपी-एसपी और शिवसेना-यूबीटी, लगातार भाजपा के संपर्क में हैं।” केसी त्यागी ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है। उनके दावे पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में भले ही हंसी मजाक में ही लेकिन सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दिया था। असल में देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर शरद पवार समेत कई नेताओं ने ‘कॉफी टेबल बुक’ में उनकी प्रशंसा की थी। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में शरद पवार, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। केसी त्यागी ने इस दौरान ममता बनर्जी की ‘भाषाई आतंकवाद’ वाली टिप्पणी पर भी जवाब दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा, हिंदी को प्रमोट करना भाषाई आतंकवाद नहीं है। हम मराठी, बंगाली और तेलुगु समेत सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। इससे पहले, ममता बनर्जी ने एक रैली के दौरान कहा, भाजपा भाषाई आतंकवाद फैलाने का काम कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story