Fraud .jpg
मुंबई। जयपुर के एक व्यापारी को बिक्री के लिए दिए गए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हुए लतेश पिसुलाल जैन नामक सेल्समैन के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता एक जूलरी व्यापारी हैं जो कालाचौकी क्षेत्र में रहते हैं और कालबादेवी में उनकी एक आभूषणों की दुकान है। लतेश उनके पास सेल्समैन के रूप में कार्य करता था। जुलाई के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता ने लतेश को साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य के 3640 ग्राम वजनी सोने के आभूषण जयपुर स्थित व्यापारी को बिक्री के लिए दिए थे। लेकिन लतेश जयपुर न जाकर सीधे आभूषण लेकर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। जयपुर स्थित व्यापारी से संपर्क करने पर पता चला कि लतेश वहां पहुंचा ही नहीं। यह समझने पर व्यापारी ने एल.टी. मार्ग पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story