✕
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन की अभ्यर्थना यात्रा आयोजित
By EditorialPublished on
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन द्वारा आयोजित गुरु अभ्यर्थना यात्रा अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण के सम्मुख पहुँची। मुंबई से आए श्रावक-श्राविकाओं ने सेवा-उपासना का लाभ लिया। आचार्य महाश्रमण ने तेरापंथ सभा मुंबई एवं तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन पर अमृत वर्षा करते हुए कहा तेरापंथ भवन, कांदिवली मेरा दो बार आगमन स्थल बना है।

x

फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मास देने के लिए कृतज्ञता प्रकट की। मंत्री प्यारचंद मेहता ने रहे विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी। यात्रा संयोजक विनोद बोहरा ने बताया कि सभी श्रावक-श्राविकाओं ने आचार्यश्री के साथ-साथ साध्वी प्रमुखा, मुख्यमुनि महावीरकुमार, साध्वीवर्या संबुद्धयशा एवं अन्य की सेवा-उपासना का लाभ लिया। मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने सभा की गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं। सभा मंत्री दिनेश सुतरिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, नरेंद्र तातेड़ एवं पूर्व कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना ने भी विचार रखे। फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष रमेशकुमार धाकड़, भीकमचंद नाहटा, अर्जुनलाल चौधरी, सुरेन्द्र कोठारी, के. एल. परमार एवं विनोद बोहरा ने फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व मंत्री बाबूलाल बापना ने संचालन करते हुए प्रस्तावना रखी।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. जैन, शांतिलाल कोठारी, योगेश चौधरी, बाबूलाल समदरिया, कमलेश बोहरा, दलपत बाबेल, प्रकाश बोहरा, सतीश मेहता, अशोक बापना, मोहनलाल डागा, सुंदर परमार एवं नरेश मादरेचा पवन ओस्तवाल आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़ ने आभार व्यक्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
