trips and picnics.jpg
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद, वसई की संगठन यात्रा पिकनिक के रूप में आयोजित की गई। सभी ने महावीर धाम में दर्शन किये। फिर वाटर पार्क का आनंद लिया। तत्पश्चात परिषद् की साधारण सभा की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई। वर्तमान अध्यक्ष विकास इंटोदिया, मंत्री मनीष चौहान ने निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रदीप संचेती, पूर्व अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा, नितिन संचेती एवं गजेंद्र गुंदेचा को मंच पर आमंत्रित किया। वर्तमान परिषद् अध्यक्ष ने स्वागत किया। वर्तमान कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों के बीच प्रश्नोत्तर एवं जिज्ञासाओं के समाधान पदाधिकारियों ने किया। सभी ने परिषद् की विभिन्न गतिविधियों संवत्सरी महापर्व, सामायिक, भिक्षु भक्ति, रक्तदान एवं अन्य कार्यक्रमों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। मंत्री ने अंत में आभार ज्ञापन किया। संचालन मनोज मेहता ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story