✕
मराठी भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल ने चेताया
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र में जारी मराठी बनाम हिन्दी भाषा विवाद के बीच राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि भाषा विवाद की वजह से हिंसा की घटनाएँ राज्य में निवेश पर बुरा असर डाल सकती हैं। उन्होंने आगाह किया कि अगर ऐसा हुआ तो इससे महाराष्ट्र को दीर्घकालिक रूप से नुकसान होगा।

x

मुंबई । महाराष्ट्र में जारी मराठी बनाम हिन्दी भाषा विवाद के बीच राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि भाषा विवाद की वजह से हिंसा की घटनाएँ राज्य में निवेश पर बुरा असर डाल सकती हैं। उन्होंने आगाह किया कि अगर ऐसा हुआ तो इससे महाराष्ट्र को दीर्घकालिक रूप से नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की मातृभाषा का सम्मान किया जाना चाहिए।
अपनी बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए गवर्नर राधाकृष्णन ने तमिलनाडु में सांसद रहने के दौरान हुई एक घटना भी साझा की, जहां उन्होंने कुछ इसी तरह का भाषा विवाद और मारपीट की घटना देखी थी। उन्होंने कहा, जब मैं तमिलनाडु में सांसद था, तो एक दिन हाईवे पर मैंने कुछ लोगों को किसी को पीटते हुए देखा। मैंने तुरंत अपने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा और खुद गाड़ी से उतर गया। मुझे देखकर, जो लोग पीट रहे थे, वे भाग गए और जो लोग पिट रहे थे, वे वहीं खड़े रहे। मैंने उनसे पूछा कि समस्या क्या है, तो वे हिंदी में बता रहे थे और मैं सिर्फ मार-मार समझ पा रहा था। मैंने होटल मालिक को बुलाया और उससे पूछा, तो उसने मुझे बताया कि वे तमिल नहीं जानते, वे लोग उन्हें पीटने की कोशिश कर रहे थे और उनसे सिर्फ तमिल में बात करने को कह रहे थे।
Next Story
Related News
X

