✕
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा
By EditorialPublished on
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने यूपी की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से राज्य की करोड़ों बहनों को सीधा फायदा मिलेगा और त्योहार के मौके पर उनकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

x

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। बैठक में 38 में से 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि स्टाम्प से जुड़ा 38वां प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। इस बैठक में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े तोहफों का ऐलान हुआ।
महिलाओं को जमीन खरीद पर स्टाम्प शुल्क में छूट :
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि बैठक में स्टांप एवं पंजीयन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब प्रदेश में महिलाओं के नाम पर कहीं भी जमीन खरीदने पर 1% स्टाम्प शुल्क में छूट दी जाएगी। यह लाभ ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में लागू होगा। यह छूट 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाया जाएगा।
युवाओं के लिए टैबलेट :
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अब युवाओं को मोबाइल की जगह मुफ़्त टैबलेट दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिजिटल साधनों से लैस करना है।
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी :
- बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली।
- 15.17 किलोमीटर लंबा 4-लेन लिंक एक्सप्रेसवे वाराणसी-बांदा मार्ग पर बनाया जाएगा।
- यह परियोजना 548 दिनों में पूरी की जाएगी।
- एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय :
अनिल राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। कैबिनेट में लिए गए फैसलों का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और युवाओं को तकनीकी संसाधनों से लैस करना है। सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य में संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार के इन फैसलों ने राज्यभर की महिलाओं और युवाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। आने वाले दिनों में इन योजनाओं को तेजी से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
