भारत-पाक मैच रद्द; सलमान ने जताई नाराज़गी
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स (WCL 2025) में 20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला सुरक्षा कारणों और खिलाड़ियों के विरोध के चलते रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट जगत में नाराजगी की लहर दौड़ गई है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने भारतीय खिलाड़ियों के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता, तो उसे तय करना चाहिए कि वह भविष्य के किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट और ओलंपिक में भी पाकिस्तान से मुकाबला नहीं करेगा।

भारतीय खिलाड़ियों का खेलने से इनकार :
भारत की ओर से इस मैच में शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को उतरना था। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले की वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस निराश हुए, वहीं पाकिस्तान की ओर से कप्तानी शाहिद अफरीदी करने वाले थे।
सलमान बट की नाराजगी :
इस रद्दीकरण के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा: “अगर भारत WCL में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता, तो उन्हें साफ-साफ कहना चाहिए कि वे किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट और ओलंपिक में भी हमारे खिलाफ नहीं उतरेंगे। आप आखिर साबित क्या करना चाहते हैं? क्रिकेट और इसके चाहने वालों को इससे क्या संदेश दे रहे हैं?”
सलमान बट ने आगे कहा कि भारत को तय करना चाहिए कि क्या वह भविष्य में भी पाकिस्तान के खिलाफ हर मंच पर बहिष्कार करेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा: “अब वर्ल्ड कप में भी मत खेलो और किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भी हमारे खिलाफ मत खेलना। अगर एक कड़ी से दूसरी कड़ी जोड़ ही रहे हो तो वादा करो कि किसी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मुकाबला नहीं करोगे, यहां तक कि ओलंपिक में भी नहीं।”
भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता :
भारत के खिलाड़ियों का कहना है कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। टीम के करीबी सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद खिलाड़ी अपने रुख पर एकमत थे और उन्होंने मैच में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्रिकेट जगत में गर्माया माहौल :
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस बंट गए हैं। भारतीय समर्थकों ने खिलाड़ियों के फैसले का समर्थन किया और कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। दूसरी ओर, पाकिस्तान के फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने इसे “खेल से राजनीति जोड़ने” की संज्ञा दी है।
भविष्य के टूर्नामेंट पर सवाल :
अब सवाल उठ रहा है कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही, तो क्या आगामी ICC वर्ल्ड कप और अन्य टूर्नामेंटों में भी भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा? क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत का रुख फिलहाल सख्त है और निकट भविष्य में इसमें बदलाव की संभावना कम ही दिखती है।
Editorial

Editorial

Next Story