अहान पांडे की फिल्म का धमाका; कमाई ने  तोड़ा रिकॉर्ड
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। मोहित सूरी निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने महज़ 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया। फैंस थिएटर से इमोशनल होकर बाहर निकल रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
पांचवें दिन की कमाई :
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन (सोमवार, 2 बजे तक) 4.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रात के शोज की कमाई के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 111.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस कमाई के साथ ‘सैयारा’ ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110.1 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
पिछली फिल्मों को पछाड़ा :
‘सैयारा’ पहले ही अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, आलिया भट्ट–वरुण धवन की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (70 करोड़) और जाह्नवी कपूर की ‘धड़क’ (73 करोड़) जैसे डेब्यू प्रोजेक्ट्स को पछाड़ चुकी है।
रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रोमांटिक ड्रामा :
60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 21.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, और चौथे दिन 23.5 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह मोहित सूरी की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग बन चुकी है और 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली रोमांटिक फिल्म बन गई है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फैंस का क्रेज़ बरकरार :
फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है। थिएटर से निकलते हुए दर्शकों के इमोशनल रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्रिटिक्स का मानना है कि ‘सैयारा’ की रफ्तार अगले हफ्ते भी जारी रहेगी और फिल्म 150 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।
Next Story