Railway Board .jpg
मालीगांव।रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य, पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) मनु गोयल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एन. एफ. रेलवे) के अधीन प्रमुख बुनियादी संरचना और सेवा सुविधाओं का महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एन. एफ. रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अजय नंदन भी उपस्थित थे। निरीक्षण की शुरुआत कामाख्या डिपो से हुई, जहाँ गोयल ने ब्रह्मपुत्र मेल के लिए एकीकृत सफाई एवं अनुरक्षण अनुबंध की समीक्षा की। गोयल ने एएमआई जनरेशन और टेस्टिंग सुविधा का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कामाख्या में रेल मदद वॉर रूम का भी दौरा किया, जहाँ चौबीसों घंटे ओबीएचएस गतिविधियों और यात्री शिकायतों की निगरानी की जाती है। गोयल ने सेवा की गुणवत्ता और यात्री संतुष्टि बढ़ाने हेतु डिजिटल प्रणालियों के एकीकरण और अंतर-विभागीय समन्वय की सराहना की। न्यू गुवाहाटी स्थित बूट लॉन्ड्री सुविधा में भी उन्होंने निरीक्षण किया। दौरे के दौरान श्वेतता मीटर का उपयोग करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।
एनएफ रेलवे में मनु गोयल का यह दौरा पर्यावरणीय स्थिरता, परिचालन स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Editorial

Editorial

Next Story