✕
धोखाधड़ी करने वाला जूलरी कारोबारी अब भी फरार
By EditorialPublished on
दस ग्राम सोने की बुकिंग करने पर आकर्षक ब्याज दर का लालच दिखाते हुए निवेश पर भारी रिटर्न देने का झांसा देकर पनवेल स्थित डी.एम. कोठारी नामक जूलरी कारोबारी ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। बीते वर्ष से फरार चल रहे इस सराफा व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ठगे गए ग्राहकों द्वारा की जा रही है।

x

मुंबई। दस ग्राम सोने की बुकिंग करने पर आकर्षक ब्याज दर का लालच दिखाते हुए निवेश पर भारी रिटर्न देने का झांसा देकर पनवेल स्थित डी.एम. कोठारी नामक जूलरी कारोबारी ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। बीते वर्ष से फरार चल रहे इस सराफा व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ठगे गए ग्राहकों द्वारा की जा रही है।
पनवेल के डी.एम. कोठारी ज्वेलर्स ने वर्ष 2013 में मासिक ब्याज देने की योजना बताकर निवेश योजना शुरू की थी। उन्होंने वर्षभर तक कई निवेशकों को 2,500 रुपये प्रतिमाह ब्याज दिया, जिससे निवेशकों में भरोसा जगा और उनके परिवारजनों व मित्रों ने भी निवेश करना शुरू किया।
बताया गया कि कुछ लोगों ने 15 लाख तो कुछ ने 34 लाख रुपये का निवेश किया। कुल मिलाकर 17 लोगों ने लगभग 50 लाख की राशि निवेश की थी।
गत वर्ष जुलाई में डी.एम. कोठारी अपने परिवार समेत फरार हो गया, जिससे सभी निवेशक फंस गए। 17 निवेशकों ने 19 जुलाई 2024 को पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला बेलापुर स्थित नवी मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
