jewellery.jpg
नवी मुंबई। खारघर स्थित एक बंगले से लगभग 42 लाख 60 हजार रुपये के आभूषण और नकद रकम चुराने वाले नौकर को खारघर पुलिस ने राजस्थान के जालोर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दौलत शैतान सिंह (25) है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके पास से चुराए गए आभूषण भी जब्त किए हैं।
दौलत सिंह खारघर के उक्त बंगले में नौकर के रूप में कार्यरत था। 9 जुलाई को उसने अवसर का लाभ उठाकर बंगले में रखे नकद रकम सहित सोने-चांदी के आभूषण और मालिक के निजी आभूषण चुरा लिए थे। खारघर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पनवेल अपराध प्रकटीकरण शाखा के उपनिरीक्षक सूरज जाधव के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी के सिरोही-राजस्थान स्थित घर पर निगरानी रखी और उसे धर दबोचा।
Editorial

Editorial

Next Story