अहान पांडे और अनीत पेड्डा स्टारर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे से लेकर वीकेंड तक इसने दर्शकों को चौंकाने वाला प्रदर्शन किया और अब वीकडेज़ में भी इसका जादू बरकरार है। सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन ‘सैयारा’ इस ट्रेंड को तोड़ने जा रही है।

पहले तीन दिन का धमाकेदार प्रदर्शन :
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 26.25 करोड़ और तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए वीकेंड में कुल 84 करोड़ रुपये बटोर लिए। चौथे दिन यानी सोमवार को शाम 6:20 बजे तक फिल्म 10.25 करोड़ कमा चुकी थी, जिससे इसका कुल कलेक्शन 96.25 करोड़ तक पहुंच गया है। फाइनल आंकड़े आने के बाद फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
‘छावा’ को पछाड़ने की तैयारी :
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ थी, जिसने अपने पहले सोमवार को 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि ‘सैयारा’ इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की मॉर्निंग ऑक्युपेंसी 21.54% और दोपहर की 41.23% रही, जो ‘छावा’ से कहीं ज्यादा है।

रिकॉर्ड तोड़ने की ओर ‘सैयारा’ :
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सोमवार को 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नए चेहरों वाली किसी फिल्म के लिए यह चौथे दिन की सबसे बड़ी कमाई होगी।
बजट और वर्ल्डवाइड कमाई :
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड 119 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है और बजट का दोगुना कमा कर पहले ही सुपरहिट बन चुकी है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
फैंस में जबरदस्त क्रेज़ :
नई स्टार कास्ट और मोहित सूरी के निर्देशन का जादू दर्शकों पर छा गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफों की बाढ़ आ गई है और दर्शकों का कहना है कि ‘सैयारा’ इस साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर साबित होगी।
Next Story