डिजिटल इंडिया की नई छलांग; गोल्ड लोन-FD विदड्रॉल अब UPI से
UPI यूज़र्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI के नियमों में अहम बदलाव करते हुए गोल्ड लोन, बिज़नेस लोन और फिक्स्ड डिपॉज़िट की रकम को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है। नया नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा, जिसके बाद यूज़र्स बिना बैंक गए सीधे UPI के ज़रिए लोन की रकम निकाल पाएंगे।
अब लोन अकाउंट लिंक होगा UPI से :
अभी तक UPI का उपयोग सिर्फ सेविंग्स अकाउंट और कुछ ओवरड्राफ्ट अकाउंट से लिंक कर पेमेंट के लिए किया जा सकता था। कुछ RuPay क्रेडिट कार्ड भी UPI से जुड़े हुए हैं, लेकिन इनकी संख्या सीमित है। नए बदलाव के बाद ग्राहक अपने गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और बिज़नेस लोन अकाउंट को भी UPI से लिंक कर पाएंगे। इसके ज़रिए Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे किसी भी UPI ऐप से ट्रांजेक्शन संभव होगा।
बैंक के चक्कर खत्म, ऑनलाइन पेमेंट आसान :
अब छोटे कारोबारियों और ग्राहकों को लोन की राशि निकालने के लिए बार-बार बैंक जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। NPCI का कहना है कि यह सुविधा खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए मददगार होगी, जिन्हें 2-3 लाख रुपये तक के बिज़नेस लोन लेने के बाद बार-बार बैंक में पेमेंट करने में परेशानी होती थी।
नए नियमों में लिमिट और शर्तें :
NPCI ने नई सुविधा के साथ कुछ लिमिट भी तय की हैं। यूज़र्स अब UPI से P2P (पर्सन-टू-पर्सन), P2M (पर्सन-टू-मर्चेंट) और P2PM (पर्सन-टू-पर्सन-मर्चेंट) ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। हालांकि, एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये तक का पेमेंट ही किया जा सकेगा, जबकि नकद निकासी की डेली लिमिट 10,000 रुपये तय की गई है। इसके अलावा, यूज़र्स एक दिन में अधिकतम 20 P2P ट्रांजेक्शन ही कर पाएंगे।
बैंक तय करेंगे पेमेंट का इस्तेमाल :
UPI के ज़रिए लोन की रकम किन कामों में इस्तेमाल की जा सकेगी, इसका फैसला बैंक करेंगे। उदाहरण के लिए, पर्सनल लोन के पैसे अस्पताल बिल, स्कूल या कॉलेज की फीस जैसे उद्देश्यों के लिए ही उपयोग करने की अनुमति हो सकती है। इससे लोन की राशि का इस्तेमाल पारदर्शी और सुरक्षित रहेगा।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
UPI इकोसिस्टम में बड़ा विस्तार :
डिजिटल पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए NPCI लगातार नए कदम उठा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद UPI का दायरा बढ़ेगा और करोड़ों यूज़र्स को गोल्ड लोन, बिज़नेस लोन और FD की रकम निकालने में आसानी होगी।
Next Story