✕
बरेका ने रचा नया इतिहास: 2500वें विद्युत रेल इंजन का भव्य लोकार्पण
By EditorialPublished on
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने आज तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूते हुए 2500वें विद्युत रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक लोकोमोटिव का लोकार्पण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा बरेका परिसर में किया गया।

x

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने आज तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूते हुए 2500वें विद्युत रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक लोकोमोटिव का लोकार्पण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा बरेका परिसर में किया गया।
इस अवसर पर नेशनल प्रेस पार्टी के 44 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के नेतृत्व में बरेका का औपचारिक दौरा किया।
इसके उपरांत प्रतिनिधियों ने बरेका की अत्याधुनिक कर्मशालाओं का भ्रमण कर लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बरेका की महिला कार्यबल - अनिता देवी (फिटर), श्रुति श्रीवास्तव (सहायक), मो. निजामुद्दीन (एसएसई), एवं कृष्ण कुमार (एमसीएम) के साथ मिलकर 2500वें इलेक्ट्रिक लोको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक बना।
इस दौरान प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद् सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने इस पल को स्मरणीय बना दिया।
2017 में दो विद्युत इंजन के निर्माण से शुरू हुई यह यात्रा मात्र 8 वर्षों में 2500वें विद्युत लोकोमोटिव तक पहुँची है। यह बरेका की उत्पादन क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, और तकनीकी सामर्थ्य का प्रमाण है।
Next Story
Related News
X

