महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। रवींद्र चव्हाण भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने की। वर्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण के नाम की घोषणा की गई।

BJP.jpg
मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। रवींद्र चव्हाण भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने की। वर्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। रवींद्र चव्हाण को भाजपा का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। रवींद्र चव्हाण भाजपा के बारहवें अध्यक्ष होंगे। रवींद्र चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद भरोसेमंद नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक नेता के रूप में भी जाना जाता है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के लोक निर्माण मंत्री के रूप में काम किया। देवेंद्र फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। रवींद्र चव्हाण के सामने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि चुनकर लाने और भाजपा को नंबर वन पार्टी बनाने की चुनौती होगी।
सीएम फडणवीस ने दी बधाई
मुख्यमंत्री फडणवीस ने रवींद्र चव्हाण को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पर करते हुए लिखा कि मेरे सहयोगी रवीन्द्र चव्हाण को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक बधाई! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!
रवींद्र चव्हाण ने जताया आभार
महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद रवींद्र चव्हाण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा मेरी पहचान है! उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित भाजपा प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
Editorial

Editorial

Next Story