✕
पेनी स्टॉक की धमाकेदार उड़ान; निवेशकों की झोली भर दी!
By EditorialPublished on
छोटे निवेश में बड़ी कमाई का सपना देखने वालों के लिए आयुष वेलनेस का शेयर एक मिसाल बन गया है। बीते 5 सालों में इस पेनी स्टॉक ने महज ₹4 से उड़ान भरते हुए ₹211 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान इसने करीब 4900% से भी ज़्यादा का रिटर्न दिया है। यानी, अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस स्टॉक में सिर्फ ₹2 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू ₹1 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई होती। शेयर मार्केट की इस चमत्कारी कहानी ने निवेशकों को चौंका कर रख दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है — आखिर इस शेयर में ऐसा क्या है?

x

शेयर बाजार में जबरदस्त कमाई की चाह हर निवेशक की होती है, लेकिन ऐसा तभी मुमकिन होता है जब सही समय पर सही स्टॉक में स्मार्ट निवेश किया जाए। आयुष वेलनेस एक ऐसा ही मल्टीबैगर स्टॉक बनकर उभरा है, जिसने निवेशकों को चंद सालों में करोड़पति बना दिया है।
4 रुपये से 211 रुपये तक, रॉकेट की तरह भागा शेयर :
बीते 5 वर्षों में आयुष वेलनेस के शेयर की कीमत ने सिर्फ 4 रुपये से छलांग लगाते हुए 211 रुपये का स्तर पार कर लिया है। इस दौरान इसने करीब 4900% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें सिर्फ ₹2 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू ₹1 करोड़ से अधिक हो चुकी होती। इतना ही नहीं, सिर्फ पिछले 1 साल में ही इस स्टॉक ने 950% का रिटर्न दिया है — यानी पैसा लगभग 10 गुना!
टेलीमेडिसिन में कदम, भविष्य की नींव रखी :
इस तेज़ी की एक बड़ी वजह आयुष वेलनेस की हालिया घोषणा है। 1 जुलाई 2025 को कंपनी ने बताया कि उसने 1.62 बिलियन डॉलर के टेलीमेडिसिन और हेल्थकेयर रिकॉर्ड मैनेजमेंट मार्केट में कदम रख दिया है। इसके लिए कंपनी ने अपना डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म 'आयुष हेल्थ' लॉन्च किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हेल्थटेक सेक्टर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आयुष वेलनेस का यह कदम कंपनी को लंबी दौड़ का खिलाड़ी बना सकता है।
क्या है 'आयुष हेल्थ' ऐप की खासियत ?
आयुष हेल्थ ऐप खास तौर पर टियर 2 और टियर 3 शहरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां क्वालिटी हेल्थ सर्विस की भारी कमी है। इस ऐप के ज़रिए:
- यूज़र्स डॉक्टरों और हेल्थ प्रोफेशनल्स की प्रोफाइल देख सकते हैं
- ऑडियो कॉल के ज़रिए ऑनलाइन कंसल्टेशन ले सकते हैं
- मेडिकल रिपोर्ट्स और हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं
- आसपास के हेल्थ सेंटर्स और अस्पतालों की जानकारी पा सकते हैं
- प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है, डिजिटल इंडिया के तहत हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अब भी बाकी है तेजी ?
स्टॉक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयुष वेलनेस के बिजनेस विस्तार और हेल्थटेक सेक्टर की संभावनाओं को देखते हुए आने वाले महीनों में इसमें और भी तेजी देखने को मिल सकती है। आज भी BSE पर यह शेयर 2% की बढ़त के साथ 211 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
डिस्क्लेमर : (यह खबर सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरूरी है। https://www.pratahkal.com/ या लेखक की किसी भी प्रकार की निवेश की सलाह नहीं है।)

Editorial
Next Story
Related News
X
