Mumbai (3).jpg
मुंबई। तेरापंथी सभा, मुंबई की सामाजिक सौहार्द्र एवं संवाद यात्रा के तहत मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, यात्रा संयोजक मनोहर गोखरू, पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, नरेंद्र तातेड़ एवं अर्जुन चौधरी का भांडुप आगमन हुआ। भांडुप सभाध्यक्ष पुखराज सिंघवी ने स्वागत किया। भांडुप महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने सभा के विभिन्न उपक्रमों, गतिविधियों एवं समाज की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने नए उपासक तैयार करने का आह्वान किया। यात्रा संयोजक मनोहर गोखरू ने परिवार के शारीरिक ऑडिट की संकल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि हमारी जीवन शैली का परिवार और समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है। पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा ने जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का प्रस्ताव रख इसकी जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर मिसाल पेश की। युवक परिषद् अध्यक्ष शैलेश सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष रेणू बोथरा और ज्ञानशाला परिवार से सीमा कोठारी ने गतिविधियों की जानकारी दी। रतन हिरण, डॉ. सुनील ढीलीवाल, हिम्मत हिरण एवं देवेंद्र कोठारी ने विचार रखे। संचालन मुंबई सभा मंत्री दिनेश सुतरिया ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story