jewellery  (1).jpg
नवी मुंबई। कुल 42 लाख 60 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों और हीरे की डायमंड जूलरी तथा नकद रकम की चोरी कर फरार हुए दौलत शैतान सिंह (उम्र 25) नामक नौकर को खारघर पुलिस ने राजस्थान के जालौर से गिरफ्तार किया है। खारघर स्थित एक बंगले में नौकर के रूप में काम कर रहे दौलत सिंह ने मौके का फायदा उठाकर नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण और हीरे के डायमंड आभूषणों की चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस की जांच में दौलत सिंह का पता चला और पुलिस ने राजस्थान के सिरोही जिले स्थित उसके घर पर निगरानी रखी। हालांकि आरोपी हिमाचल में छिपा हुआ था। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए दूसरा दल रवाना किया गया। बाद में उसका लोकेशन जालौर में मिलने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
Next Story