पुणे, 18 जुलाई 2025:
हड़पसर (पुणे) सैटेलाइट टर्मिनल के विकास कार्य के अंतर्गत रेलवे द्वारा 'प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग' (Pre-NI) कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कार्य के चलते सोलापुर रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के समय, मार्ग व प्रारंभ/समाप्ति स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए नवीनतम जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।



18 जुलाई 2025 (शुक्रवार):

  • हड़पसर स्टेशन पर स्टॉप रद्द: हड़पसर पर सभी डाउन ट्रेनों का स्टॉप स्किप किया जाएगा।

  • शॉर्ट टर्मिनेशन (लघु समाप्ति):

    • ट्रेन संख्या 17014 काज़ीपेट–हड़पसर एक्सप्रेस (17.07.2025 को रवाना): दौंड स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

  • शॉर्ट ओरिजिनेशन (लघु प्रारंभ):

    • ट्रेन संख्या 17013 हड़पसर–काज़ीपेट एक्सप्रेस (18.07.2025): दौंड से प्रारंभ (प्रस्थान समय 16:30 बजे), हड़पसर से दौंड तक रद्द।

    • ट्रेन संख्या 11421 हड़पसर–सोलापुर एक्सप्रेस (18.07.2025): लोणी से प्रारंभ (08:20 बजे), हड़पसर से लोणी तक रद्द।


Editorial

Editorial

Next Story