✕
जूलर्स की दुकान में सेंधमारी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
परेल इलाके में स्थित पुष्पम जूलर्स की दुकान में देर रात चोरी का प्रयास उस समय नाकाम हो गया जब चौकन्ने नागरिकों और पुलिस की तत्परता से एक चोर रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम आसरबा ओव्हाल (उम्र 39, निवासी बीड) के रूप में हुई है। उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

x

मुंबई। परेल इलाके में स्थित पुष्पम जूलर्स की दुकान में देर रात चोरी का प्रयास उस समय नाकाम हो गया जब चौकन्ने नागरिकों और पुलिस की तत्परता से एक चोर रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम आसरबा ओव्हाल (उम्र 39, निवासी बीड) के रूप में हुई है। उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, जूलरी कारोबारी मुकेश डेढिया (उम्र 52, निवासी माटुंगा) की यह दुकान परेल इलाके में स्थित है। दुकान में काम करने वाले मैनेजर निमय मन्ना उसी इमारत की दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की आधी रात लगभग 1 बजे उन्हें दुकान के पिछले दरवाज़े को तोड़ने की आवाज़ सुनाई दी।
मन्ना ने तत्काल डेढिया को फोन कर घटना की जानकारी दी और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मौके की ओर बढ़े। इस बीच रास्ते में उन्हें गश्त कर रही पुलिस टीम मिल गई। मन्ना ने पूरी घटना पुलिस को बताई और उनके साथ मौके पर पहुंचे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Next Story
Related News
X

