US मीडिया का दावा; ट्रंप का पाक के खिलाफ 20 साल बाद बड़ा एक्शन
पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिकी मीडिया और पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के चुनावों के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। अगर यह दौरा होता है, तो यह करीब 19 साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा होगी — एक ऐतिहासिक कदम।
आर्मी चीफ की मुलाकात के बाद बढ़ा समीकरण :
जानकारी के अनुसार, इस संभावित दौरे की नींव उस समय पड़ी जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हाल ही में अमेरिका का दौरा किया था और वहीं डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। वॉशिंगटन में उनका जोरदार स्वागत भी किया गया, जिसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई गर्माहट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
पाक मीडिया में जोरशोर से रिपोर्टिंग :
पाकिस्तान की लोकल मीडिया में ट्रंप के दौरे को लेकर कई रिपोर्टें चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप सितंबर में इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं और यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज़ से बेहद अहम हो सकती है। हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें ट्रंप के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं, व्हाइट हाउस की ओर से भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
अतीत में दो राष्ट्रपति दे चुके हैं दौरा :
अगर ट्रंप का दौरा तय होता है, तो यह जॉर्ज बुश के बाद पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान की धरती पर कदम रखेगा। जॉर्ज बुश मार्च 2006 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे, जबकि उनसे पहले बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में कुछ घंटों के लिए इस्लामाबाद रुके थे।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
चीन और अमेरिका के बीच संतुलन की कोशिश में पाकिस्तान :
गौरतलब है कि पाकिस्तान का चीन के साथ हमेशा से मजबूत रणनीतिक संबंध रहा है, लेकिन अब वह अमेरिका के साथ भी अपने रिश्तों को फिर से मजबूती देने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप का दौरा इसी दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story