Oath taking.jpg
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल दहिसर की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रा बंब ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नयना बंब को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम में उपाध्यक्ष पिस्ता दुग्गड व सविता बोहरा, मंत्री अंकिता बोहरा, सहमंत्री प्रेमा मेहता व भारती सोलंकी, कोषाध्यक्ष कांता डूंगरवाल, प्रचार मंत्री श्वेता डूंगरवाल, संगठन मंत्री कांता सिंघवी, कन्या मंडल प्रभारी राजश्री डूंगरवाल, सह प्रभारी वनिता डूंगरवाल, संरक्षक सुशीला डूंगरवाल, बसंता भंडारी, प्रकाश देवी बोहरा, परामर्शक लीला खिमेसरा, लीला सूर्या, पुष्पा बाफना को बनाया। संचालन समीक्षा लोढ़ा और कृतिका परमार ने किया। महिला मंडल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा की मौजूदगी रही।
Editorial

Editorial

Next Story